सेक्सी अंडरआर्म्स चाहिए आजमाए ये तरीके। सेक्सी अंडरआर्म्स किसे पसंद नहीं होते हैं। हर लड़की चाहती हैं की उसकी अंडरआर्म्स साफ सुंदर और गोरी हो। ताकि गर्मियों में वो भी स्‍लीवलेस कपड़े पहन कर अपनी सेक्सी अंडरआर्म्स को शो ऑफ कर सके। लेकिन साफ क्लीन अंडरआर्म न होने की वजह से आप ऐसा नहीं कर पाते हैं। एक साफ और अच्छी अंडरआर्म्स  के लिए लड़कियां वैक्‍सिंग और शेव से लेकर क्या कुछ नहीं करती हैं लेकिन फिर भी त्‍वचा पूरी तरह से साफ होती है। और अंडरआर्म्स  की त्वचा नाजुक होने के कारण इन चीजों का इस्तेमाल से वह समय के साथ काली हो जाती है। लेकिन बिज़ी शेड्युल में से अंडरआर्म के लिए कोई अलग ट्रिटमेंट करवाना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसलिए हम आज आपको बताएगें कि कैसे आप बेहद आसान तरीकों से अपने अंडरआर्म को साफ बनाऐं रख सकती हैं।

इसे भी पढ़िये- वरदान है सांवला रंग जानिए क्या हैं फायदे

अंडरआर्म को साफ करने के कुछ खास उपाय

1. हेयर रिमूवल– अंडरआर्म में बाल होने की वजह से वह त्‍वचा काली दिखने लगती है। उस जगह को शेव करने के बाद हेयर रिमूविंग क्रीम लगाएं जिससे वह जगह बिल्‍कुल साफ हो जाए। साथ ही अपने अंडरआर्म को ब्‍लीच के प्रयोग से सफेद और साफ बनाएं।

2. हल्‍के साबुन का प्रयोग- स्ट्रॉंग साबुन स्किन के लिए बिल्‍कुल अच्‍छा नहीं होता है। यह बहुत ही हार्श होते हैं जो कि सूखापन पैदा करते हैं और ज्‍यादा पसीना निकालते हैं। सबसे अच्‍छा रहेगा कि आप नींबू मिले पानी से नहाऐ। इसके साथ ही आर्म पैड का इस्‍तमाल करें जिससे कपड़े पर पसीने या पाउडर का दाग ना पड़े।

3. अंडरआर्म की जलन- ज्‍यादा कॉस्‍मैटिक के इस्‍तमाल से त्‍वचा में जलन होने लगती है। इसको दूर करने के लिए त्‍वचा की मालिश करनी चाहिये। मालिश करने के लिए विटामिन ई और नारियल तेल का प्रयोग करें। इससे त्‍वचा जल्‍दी साफ होती है।

4. डियोड्रेंट का इस्‍तमाल- बाजार में कई तरह के डियो उपलब्‍ध हैं जो ये दावा करते हैं कि वह आपके अंडरआर्म को सफेद कर देगें। पर आपको कोई भी डियो त्‍वचा पर डायरेक्‍ट नहीं स्‍प्रे करना चाहिये क्‍योंकि इससे त्‍वचा और भी ज्‍यादा काली पड़ जाती है। केवल प्राकृतिक डियो जैसे, चंदन पाउडर या टैल्‍कम पाउडर का प्रयोग करें क्योंकि यह शरीर को सभी प्रकार के नुकसान से बचाते है और ये महकदार भी होते है।

5. ढ़ीले और मुलायम कपड़े पहने- ज्‍यादा टाइट कपड़े त्‍वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कपड़े का फैबरिक और उसमें इस्‍तेमाल कि गई डाई आपकी त्‍वचा को नुक्‍सान पहुंचा सकती है। मलमल या फिर खादी के कपड़े आपकी स्‍किन के लिए अच्‍छे होते हैं। और त्वचा से संबंधित नुकसान से भी बचाते है।

6. पसीनेदार आर्मपिट का उपचार- अगर आप अपने अंडरआर्म में हमेशा पसीना पाती हैं तो उसे सुखाने के लिए तौलिये या टिशू का प्रयोग करें जिससे त्‍वचा काली न पड़े। त्‍वचा पर बेसन और मुल्‍तानी मिट्टी का प्रयोग करने से अधिक पसीना नहीं आता और अंडरआर्म साफ भी हो जाते है।

No more articles