जेसे आप अपनी स्किन और बालों का ध्यान रखते हैं ठीक वैसे ही दांतों का ख्याल रखना जरूरी है। आज हम आपको ये ही बताएंगे की कैसे आप अपने दांतों की देखभाल कर अपने दांतों को बीमारियों से बचाएं।

एबीपी की खबर के अनुसार, दांतों की बीमारियां आमतौर पर काफी परेशान करने वाली होती हैं। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि दांतों की देखभाल का सबसे बेहतर तरीका है कि आप फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें। ये दांतों पर इनेमल की परत बरकरार रख कैविटी को हटाता है।

दांतों को सही रखने के लिए जरूरी है कि आप खट्टे, ठंडे, पैक फलों के जूस, ज्यादा चीनी, कैंडी, चॉकलेट और एसिडिक लिक्विड चीजों का सेवन कम करें।

डॉक्टर की सलाह पर हर छह महीने पर डेंटल एक्सपर्ट से दांतों की सफाई (स्केलिंग) करवानी चाहिए। ऐसा करने से आपके मसूड़े हेल्दी और स्ट्रांग रहेंगे।

दांतों के लिए फ्लॉस या इंटरडेंटल ब्रश का इस्तेमाल करें।

हल्के हाथों से दिन में एक बार दांतों के ऊपर और नीचे के हिस्से की सफाई करें। रात में फ्लॉस का इस्तेमाल करना ज्यादा उपयुक्त होता है।

 

No more articles