सोशल मीडिया पर लड़की द्वारा एक लड़के की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की एक लड़के को सरेआम पीटती हुई नजर आ रही है। वीडियो में दिखने वाली लड़की बेहद गुस्से में है और वो लड़के का कॉलर पकड़कर उस पर लात घुस्सों की बारिश कर रही है। लड़की ने अपना चेहरा ढक रखा है। जबकि लड़के की पहचान साफ है। ये वीडियो कहा का है अब तक ये पता नहीं चल पाया है। लेकिन तीन दिन में इस वीडियो को लगभग 24 हजार लोग देख चुके हैं। और ये लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है। वीडियो के मुताबिक गुस्से में लड़की लड़के से कहती है कि मेरी जिंदगी बर्बाद कर तुम दूसरे से शादी करने जा रहे हो। इसके बाद लड़की लड़के की पिटाई करती है। लड़का सिर्फ बचाव की मुद्रा में है और कुछ नहीं बोल पाता है। लड़की कहती है कि ‘पहले तुमने मुझसे शादी की अब दूसरे से शादी करने जा रहे हो, मुझे क्या समझ रखे हो।’ गुस्से में लड़की एक बार अपशब्द का भी इस्तेमाल करती है।

वीडियो से दिख रहा है कि एक आदमी पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर रहा है। और वो लोगो को इस झगड़े के बीच में ना जाने की चेतावनी देता है। लड़का बीच-बीच में उसकी पकड़ से भागने की कोशिश करता है। लेकिन लड़की उसे भागने नहीं देती है। इस बीच लड़की कहती है कि मैं तुम्हें घसीटकर थाने ले जा रही हूं। लड़की से छुटकारा पाने की कोशिश में लड़का कहता है कि ठीक है ले चलो। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को द इमर्जिंग इंडिया नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है।

No more articles