इंडोनेशिया के ईस्टजावा में आजकल एक खास तरह का त्यौहार मनाया जा रहा है। 14 दिनों तक चलने वाले इस सालाना त्यौहार में एक टेंगर हिंदु समुदाय के गणेश भगवान की पूजा करते हैं। ‘यादन्या कसाडा’ नाम के इस त्यौहार के लिए ये सभी लोग ईस्टजावा के ब्रोमो पर्वत के उपर जाकर पूजा पाठ करते है। इस दौरान ये लोग पर्वत पर मौजूद ज्वालामुखी को बकरी, मूर्गे, फल, बंदर और सब्जियां भेंट करते हैं। लोगों का मानना है कि ऐसा करने से ब्रोमो पर्वत प्रसन्न रहेगा और उससे उठने वाली ज्वालामुखी से नुकसान कम होगा।

indonesia.jpg6
इंडोनेशिया में ये परंपरा 15वीं शताब्दी से शुरू हुई है। उस दौरान राजकुमारी को कोई संतान नहीं थी। ऐसे में राजकुमारी ने ब्रोमो पर्वत भगवान से बच्चे की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद राजकुमारी की 24 संताने हुईं। तब से हर साल ये त्यौहार 14 दिनों तक मनाया जाता है और भेंट स्वरूप लोग खाने की चीजें पर्वत पर फेंकते हैं।

No more articles