पंजाबियों को अपने डांस और खाने की वजह से जाना जाता है। नाईट क्लब हो या किसी की शादी, जब तक भांगड़ा न हो मजा ही नहीं आता। ऐसे में जब 60 साल का भांगड़ा करने वाला हार्डकोर पंजाबी लंदन की गलियों में गोरी मेम के साथ  सालसा करे, तो देखने वाले तो चौंक ही जाएंगे।

देखिये इस वीडियों में कैसे ये 60 साल का पंजाबी मुंडा लंदन की सड़को पर लड़कियों के साथ ठुमके लगा रहा हैं। और गोरी मेम भी इनके ठुमको पर लट्टू  होकर उनकी बाहो में गिर रही हैं।

कभी टीना कभी जूली और कभी मिया सभी एक-एक कर सरदार जी की बाहों में बाहें डाल कर नाचने को बेकरार दिख रहीं थीं और आस पास खड़े कई लड़के बस आंहे ही भरते रह गए। ये सारी लड़कियां इस 60 साल की उम्र वाले नवजवान लड़के  पर फिदा हो गयी। अंकल का डांस देख कर अच्छी अच्छी लड़कियां भी उनके मूव पर फिदा होने से खुद को रोक नहीं पायी और हमे यकीन है एक बार आपने भी अगर इस वीडियो को देख लिया तो आपको भी इन अंकल से प्यार जरूर हो जाएगा।

No more articles