सलमान खान और यूलिया वंतूर का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। उनका प्यार भरा रिश्ता जगजाहिर है। लेकिन सूत्रों के के हवाले से खबर है कि दोनों के प्यार भरे रिश्ते में दरार आ गई है। अगर ऐसा है तो ये सलमान के फैंस के लिए बुरी खबर है।

दोनों के रिश्ते में दरार की वजह सलमान का ‘दा-बैंग’ टूर बताया जा रहा है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो यूलिया भी इस टूर का हिस्सा बनना चाहती थीं और इतना ही नहीं वह स्टेज पर गाना भी चाहती थीं, लेकिन सलमान उनके इस आइडिया के लिए तैयार नहीं हुए। कहा जा रहा है कि इसी वजह से दोनों के बीच विवाद हो गया है।

बता दें, पिछले कुछ सप्ताह से सलमान न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश के भ्रमण पर हैं और उनके साथ इस टूर पर सोनाक्षी सिन्हा और बिपाशा बसु के साथ-साथ उनके फैमिली मेंबर भी हैं, जिसमें उनकी मां सलमा, बहन अर्पिता और उनके हज्बंड आयुष भी शामिल हैं।…लेकिन हर इवेंट पर सलमान की फैमिली के साथ नज़र आनेवालीं यूलिया इस टूर से मिसिंग हैं।

No more articles