आत्महत्या से पहले सपना ने जो सुसाइड लिखा है उसमें उसने सतपाल तंवर नामक शख्स पर उसे बदनाम करने की बात कही है। साथ ही उसने सुसाइड नोट में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी इंसाफ की गुहार लगाई।

बता दें कि 17 फरवरी 2016 को सपना ने गुड़गांव के चकरपुर गांव में एक रागिनी गाई थी, जिसको लेकर खासा विवाद हुआ था। सतपाल तंवर नाम के व्यक्ति ने सपना के खिलाफ गुड़गांव के सेक्टर-29 थाने में एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से फेसबुक पर सपना के खिलाफ अभियान छेड़ दिया गया।’

इसे भी पढ़िये-जानिए श्रद्धा कपूर के कुछ खास सीक्रेट्स

फिलहाल नजफगढ़ के एक अस्पताल में सपना का इलाज चल रहा है, जहां उसकी  हालात गंभीर बताई जा रही है। सपना चौधरी हरियाणा की जानी मानी सिंगर और डांसर हैं, उनके लाखों फैन हैं।

1 2
No more articles