अब दीपिका ने अपने ही टॉवर में एक और फ्लैट बुक कराया है। इस फ्लैट का नंबर है 3001 और यह 30वें फ्लोर पर है। अगर आप इस फ्लैट की कीमत जानेंगे, तो हैरान रह जाएंगे। दीपिका द्वारा खरीदे गए इस फ्लैट की कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दीपिका ने यह फ्लैट एक स्पेशल शख्स को गिफ्ट करने के लिए खरीदा है। अगर आप सोच रहे हैं कि दीपिका की जिंदगी के वो स्पेशल शख्स रणवीर सिंह है, तो जरा रुकिये। दीपिका ने यह फ्लैट रणवीर के लिए नहीं खरीदा है। दरअसल, दीपिका ने यह फ्लैट अपने पिता प्रकाश पादुकोण के लिए खरीदा है।

वैसे बता दें कि दीपिका इन दिनों संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म ‘पद्मावती’ की तैयारियों में जुटी हुई हैं, जिसमें वह लीड रोल में नजर आएंगी। दीपिका के अलावा फिल्म में शाहिद कपूर और रणवीर सिंह भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आएंगे।

1 2
No more articles