मुर्गे की एक आदत कुछ लोगों को बड़ी बुरी लगती है और वो यह कि सुबह सुबह नींद खराब कर देता है। लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर एक मुर्गा अपने खास हुनर के वजह से चर्चा में है। क्या आप यकीन करेंगे कि कोई मुर्गा पियानों बजाता होगा। सुनने में ज़रूर अजीब लगता है लेकिन यह बात एक दम सच है। दरअसल फ्रेंच म्यूजिक कम्पोजर आइगोर के पास पैट्रिक नाम का एक घरेलू मुर्गा है जो पियानो काफी अच्छा बजाता है।

बतौर आइगोर, जब वो पियानो बजाते थे तो पैट्रिक उनके बगल मे बैठ कर बड़े ध्यान से म्यूजिक सुना करता था। धीरे-धीरे उसने अपनी चोंच से पियानो बजाना भी शुरू कर दिया। आइगोर ने पैट्रिक का एक वीडियो भी बनाया है जो कि इंटरनैट पर वायरल हो चुका है।

No more articles