आज कल म्यूजिक की दुनिया में लोग रोज़ नए नए एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर एक गाना बड़ा वायरल हो रहा है जिसमें एक नाइजीरियन लड़का अपनी आवाज़ में गाना गा रहा है। अब आप सोचेंगे कि इसमें क्या बड़ी बाट है। तो हम आपको बता दें कि इस वीडियो की खास बात यह है कि यह लड़का मशहूर भोजपुरी गाने लगावेलू जब लिपिस्टिक को अपने अंदाज़ में गा रहा है।

दरअसल इस गाने को तैयार किया है सैमुअल सिंह ने। हिन्दुस्तानी सरनेम का इस्तेमाल करने वाले सैमुअल सिंह जन्म से बेशक नाइजीरियन हैं लेकिन इनका दिल हिन्दुस्तानी है। इनकी तुलना आप भूतपूर्व पाकिस्तानी गायक अदनान सामी से कर सकते हैं जो अब भारतीय नागरिक बन चुके हैं।

सैमुअल सिंह उभरते पॉप सिंगर हैं और हिन्दी, भोजपुरी पंजाबी गानों को नाइजीरियन टच के साथ गाते हैं। सोशल मीडिया में इनका गाना बेहद पॉपुलर हो रहा है। हाल ही में इन्होंने भोजपुरी सुपरहिट गाने लॉलीपॉप लागेलू का नाइजीरियन वर्जन 2 जुलाई को यूट्यूब पर डाला गया जिसे अबतक लगभग 5 लाख लोग देख चुके हैं और 15 हजार लोग शेयर कर चुके हैं। इससे पहले सैमुअल सिंह ने पंजाबी पॉपर हनी सिंह के एक गाने को भी अपने अंदाज में पेश किया है। सैमुअल सिंह ने हनी सिंह के गाने कुडिए नी तेरे, ब्राउन रंग ने को अफ्रीकी बीट्स में सजाकर यूट्यूब में डाला। इनका ये प्रयोग काफी पॉपुलर हो रहा है।

No more articles