पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुबोध कुमार गुड़गांव के एमजी रोड से अक्सर सवारियां ले जाता था।  इसी दौरान उसके कुछ महिला पैसेंजर्स से रिश्ते बन गए थे, जिनमें मृतका नीलम भी शामिल है।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को प्रोडक्शन वॉरंट पर जेल से लिया और पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म कबूल किया। आरोपी को 5 दिन के रिमांड पर पुलिस ने लिया है।  नीलम की हत्या उसने अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड रिया के साथ मिलकर की।  आरोपी ने बताया कि रुपयों के लेनदेन पर हुए झगड़े के चलते उसने हत्या की। राज खुलने के डर से उसने तीसरी गर्लफ्रेंड माया के साथ मिलकर रिया की हत्या की। माया अभी जेल में बंद है। आरोपी ऑटो ड्राइवर के पहले भी एक हत्या के मामले में जेल जाने की बात सामने आई है।

1 2
No more articles