दिवाली पर पत्नी ने बेटे-बेटी के साथ मिलकर किया पति का क़त्ल

दिवाली पर पत्नी ने

दिवाली पर पत्नी ने बेटे-बेटी के साथ मिलकर किया पति का क़त्ल।समस्तीपुर जिले के एकवारी गांव में दीपावली की रात महिला ने अपने बच्चों के साथ मिलकर अपने पति को मौत को घाट उतार दिया। मामला समस्तीपुर जिले का है,जंहा एक परिवार ने घर के मुखिया के खिलाफ साजिश रच कर उसकी दीपावली की रात पीट-पीट कर हत्या कर दी। रविवार को एक तरफ जंहा दीपावली की धूम थी तो दूसरी तरफ एक घर में खौफनाक साजिश रची गई थी।एक महिला ने अपने बेटी और बेटे के साथ मिलकर पति की ही हत्या कर दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने महिला को पकड़कर जमकर पीटा। उसे गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही,घटना के बाद मृतक अशोक पासवान का बेटा घर छोड़ फरार हो गया, जबकि मृतक की पत्नी उषा देवी और बेटी सविता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।पुलिस का मानना है कि घटना का कारण पारिवारिक विवाद हो सकता है।पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह पारिवारिक विवाद में अशोक पासवान का पत्नी, बेटा, बेटी से विवाद हो गया।

आगे पढ़िए-

1 2
No more articles