दोनों महिलाएं अधिकारियों के सामने अपना गुनाह नहीं कबूल कर रही थी। इसके बाद दोनों का क्लिनिकल टेस्ट करावाया गया तो मलाश्य से सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपये निकली। फिर भी महिलाएं अपना अपराध स्वीकार नहीं कर रही थी। लेकिन अधिकारियों ने जब कहा कि दोनों के बच्चों को बुलाकर बताया जाए कि उनकी माएं क्या करती हैं, तो उन्होंने तुरंत अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

जांच के दौरान पता चला कि दोनों महिलाएं सलोचना केशवानी (60) और मोहिनी लालवानी(35) विधवा है और वो पहले भी ऐसा कई बार कर चुकी है। मीडिया की खबरों के मुताबिक दोनों को तस्करी के लिए 15 से 20 हजार रुपये दिए जाते हैं।

दोनों ने बताया कि वो परिवार का पेट पालने के लिए इस गैर-कानूनी धंधे में शामिल हो गई थी। दोनों के मुताबिक उनके दो-दो बच्चे हैं, जो कि उन पर निर्भर हैं। अधिकारियों ने बरामद सोने को जब्त कर लिया है।

1 2
No more articles