लिस ने मामला अनुसूचितजाति-जनजाति कल्याण पुलिस थाने को सौंप दिया है। डेविड ने बताया कि आरोपी पादरी मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला है। कुछ सालों से वह परिवार के साथ चर्च परिसर के आवास में रह रहा था। उसके परिवार में पत्नी और 2 बच्चे हैं।

पादरी का परिवार गत एक सप्ताह से बाहर गया है और पादरी घर में अकेला था। विक्टिम भी चर्च परिसर के आवास में परिवार के साथ रहती है। उन्होंने बताया कि महिला का शासकीय जवाहरलाल नेहरू जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दल को अलग-अलग स्थानों पर भेजा जा रहा है।

उप पुलिस अधीक्षक कमल पॉल डेविड ने सोमवार को बताया कि जिला मुख्यालय से 37 किलोमीटर दूर अंतर प्रांतीय राजमार्ग से लगे गांव कानापुर में चर्च परिसर में रहने वाली आदिवासी महिला ने पादरी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और SC-ST ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

1 2
No more articles