महिला की आवाज सुन जब मेड ने खोला स्टोर रूम तो उड़ गए होश, जानिए मामला……

 

महिला की आवाज सुन जब मेड ने खोला स्टोर रूम तो उड़ गए होश, जानिए मामला......

सिविल अस्पताल में भर्ती 20 वर्षीय कोमल डंग के मुताबिक उसकी दो महीने पहले ही मोहल्ला रामगढि़या में रहने वाले एक चिकन कार्नर मालिक के बेटे अवरीश से शादी हुई थी। दोनों में अक्सर नोक-झोंक चलती रहती थी। 29 सितंबर की रात करीब साढ़े 8 बजे उसने अपने पति से मायके जाने की बात कही। इस पर अवरीश ने उसकी किचन में ले जाकर पिटाई की।

परिवार के अन्य सदस्यों ने भी दो दिन तक उसके साथ मारपीट की। उसके गहने उतार लिए और स्टोर में बंद कर दिया। सुबह मेड ने उसे बाहर निकालकर बचाया। मायके वालों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। कोमल का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर कार्रवाई में देरी कर रही है। उसे जल्द से जल्द इंसाफ दिलाया जाए। वही दुसरी ओर कोमल के पति अवरीश ने अपनी पत्नी के सभी आरोपों को बेबुनियाद करार देते हुए कहा कि उसके ससुराल वाले ड्रामा कर रहे हैं। कोमल के साथ किसी ने मारपीट नहीं की। उनके परिवार को बदनाम करने के लिए कोमल झूठे आरोप लगा रही है।

1 2
No more articles