अक्सर एसी वारदात सुनने में आती हैं कि शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर लड़के ने लड़की पर तेज़ाब फेंका। लेकिन दिल्ली के गांधी नगर में ऐसा मामला सामने आया है कि एक लड़की ने लड़की पर ही तेज़ाब फेंक डाला।

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में एक लड़की पर उसी की सहेली ने तेज़ाब फेंक दिया गया। पीड़ित लड़की की मां के आरोपों के मुताबिक सहेली ने फोन कर पीड़ित को बुलाया और अपने भाई से शादी करने के लिए कहा। इस पर पीड़ित लड़की ने जवाब दिया कि जहां उसके मां-बाप चाहेंगे वहीं वो शादी करेगी। सूत्रों की माने तो लड़की के इस जवाब पर दूसरी लड़की भड़क गई और उसने उसके चेहरे पर तेज़ाब फ़ेंक दिया। तेजाब के चलते पीड़ित लड़की की आंखें नहीं खुल रही है।

लड़की के चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग उसे अस्पताल ले गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक जिस लड़के की बात की जा रही है वह लड़का पहले भी 2 या 3 बार पीड़िता के घर आ चुका है।

No more articles