अभी कुछ दिन पहले से आरोपी ने छात्रा का पीछा करना शुरू कर दिया। जिस पर दो दिन पहले छात्रा ने मामले की शिकायत वी केयर फॉर यू सेल में की। जिस पर उन्होंने छात्रा से आरोपी को जाल में फंसाने के लिए कहा। छात्रा के पास कॉल आया तो उसने युवक को रविवार को मेला जाने की बात कही। यह बात उसने पुलिस अधिकारियों को भी बता दी। रविवार दोपहर जैसे ही छात्रा घर से निकली तो युवक पीछे आ गया।

उसे नहीं पता था पुलिस भी उसे फॉलो कर रही है। जैसे ही उसने छात्रा से अभद्रता की पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़कर थाने ले आए। आरोपी की पहचान जनकगंज निवासी विक्रम किशोर के रूप में हुई है। पुलिस के उसे पकड़ते ही उसने तत्काल छात्रा के पैरों में लौटते हुए माफी मांगकर उसे बहन बना लिया। भविष्य में ऐसा न करने की बात भी कही। इसके बाद उसे हिदायत देकर छोड़ दिया।

 

1 2 3
No more articles