देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार और कोर्ट ने सख्त कानून बनाए हैं बावजूद इसके महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएँ कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में एक ब्यूटीशियान के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात लड़के उसे शादी में मेकअप करवाने के बहाने से गाड़ी में ले गए और फिर रास्ते में ही लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

मामला उत्तर प्रदेश के एटा थाना के पिरौना नामक गांव का है जहां एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। हालांकि घटना 31 जुलाई 2016 की है। पुलिस के मुताबिक विवाहित युवती पिरौना में एक ब्यूटी पार्लर चलाती है। ग्राम बसोव निवासी हृदेश राजपूत नाम के युवक से उसकी जान पहचान थी। इसका फायदा उठाते हुए हृदेश मेकअप की बुकिंग दिलाने के बहाने उसे साथ ले गया।  गाड़ी में उसके तीन अन्य साथी भी थे। रात में एकांत में पहुंचने के बाद आरोपी असली रंग में आ गये। गाड़ी रोकने के बाद चारों ने उसके साथ बलात्कार किया। युवती ने प्रतिरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगे।

1 2
No more articles