पुलिस ने घर के अंदर एक शख्स को देखा। जब उसके बारे में पूछताछ की गई तो पत्नी ने उसे देवर बताया। उसका आईडी देखा तो वह देवर नहीं तापस राय निकला। उसे घर से गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम तापस राय (59) निवासी निपानिया है। उसके खिलाफ सात स्थायी वारंट जारी किए गए थे। वह व्यापारी था लेकिन घाटा होने से लेनदारों के रुपए नहीं दे पा रहा था। उसके चेक बाउंस हो रहे थे। सातों वारंट चेक बाउंस के हैं। पुलिस पांच साल से तापस की तलाश में थी।

1 2
No more articles