इन मूर्तियों को घर में रखेंगे तो हमेशा अच्छे से कर पाएंगे झींगालाला , यदि आपको लगता है कि आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी कम है तो आप फेंगशुई की मदद ले सकते हैं। हालांकि फेंगशुई के ऐसे कई गैजेट्स हैं, जो घर में सुख-शांति व सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रयोग में लाए जाते हैं, लेकिन फु डॉग का पेयर इनसे थोड़ा अलग है।

ताइपेई के नेशनल पैलेस म्यूजियम और अन्य दूसरे स्मारकों के बाहर एक फु डॉग की विशाल प्रतिमा लगी है, जिसे चीनी परंपरा का निर्वाहक माना जाता है। माना जाता है कि ये प्रतिमाएं नकारात्मक ऊर्जा से आपके घर कोदूर रखती हैं। इसे हमेशा जोड़े में ही लगाया जाना चाहिए।

यदि मैटल की संभव न हो तो आप इसे लकड़ी या फाइबर की भी बनवा सकते हैं। इनका आकार भी आप अपनी सुविधा के अनुसार रख सकते हैं।इनमें बायां और दायां पीस अलग होता है। इसे फु डॉग के अलावा गार्जियन लॉयन भी कहा जाता है और कमरे केबाहर की ओर लगाया जाता है।  आप इसे अपने बिजनेस प्लेस के दरवाजों पर भी लगवा सकते हैं। ऐसा करने से आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होती है।

फु डॉग के अलावा आप घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए ड्रैगन,गोल्ड फिश, तीन पैरों वाला मेढक, चमगादड़, सारस, कछुए और हाथी की मूर्तियां भी लगवा सकते हैं। सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले जानवर ड्रैगन और फु-डॉग हैं। जहां ड्रैगन को घर या ऑफिस के भीतर जगह दी जाती है, वहीं फु-डॉग को दरवाजे पर बाहर की ओर प्रहरी के रूप में लगाया जाता है। यह शेर की आकृति में आताहै और देखने में भी आकर्षक लगता है। आपअपने घर में इसे जगह देकरपॉजिटिव एनर्जी को बढ़ा सकते हैं।

No more articles