आमतौर पर मंदिरों में देवी देवताओं की प्रतिमाएँ मिट्टी या सीमेंट से बनाई जाती हैं। लेकिन हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा मंदिर है जिसमें देवी की प्रतिमा को सीमेंट या मिट्टी से नहीं बल्कि मक्खन से बनाया गया है। जी हाँ प्रसिद्ध ब्रजेश्वरी देवी मंदिर में 1,600 किलोग्राम मक्खन से बनी देवी ब्रजेश्वरी की प्रतिमा को स्थापित करने की तैयारी शनिवार सुबह शुरू हो गई। मंदिर के अधिकारी पवन बद्याल ने कहा कि रविवार सुबह से लोग प्रतिमा के दर्शन कर सकेंगे।

1 2 3
No more articles