किसी भी इंसान के लिए उसका जन्मदिन एक अहम दिन होता है जिसे वह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाता है। केक काटा जाता है, नए नए पकवान बनते हैं। लेकिन जब बात हाथी के बर्थ डे की आतुई है तो यह थोड़ा सा अलग होता है। अब जानवर है तो क्या हुआ उसे भी अपना जन्मदिन मनाने का पूरा अधिकार है। इसीलिए उसके मालिक ने उसके लिए एक बड़ा सा केक बनवाया और उस पर 56 नंबर की मोमबत्ती भी लगाई गयी क्योंकि उस हाथी की उम्र 56 साल हों चुकी है।

दरअसल अमेरिका के गुएटमाला शहर में रविवार को बोंबी नाम के हाथी का बर्थडे सेलीब्रेट किया गया। पार्टी का आयोजन हाथी के मालिक रोमियो लोपेज ने किया। इस साल हाथी की उम्र 56 साल हो गई। ऐसे में लोपेज ने एक बड़ा सा केक बनवाया और उसमें 56 कैंडल लगाईं। यह केक पपीता, केला और तरबूज को मिलाकर बनाया गया था। हाथी ने पहले सभी कैंडल को फूंक मारकर बुझा दिया और पूरा केक खा लिया।

1 2
No more articles