पत्थर अगर जमीन पर गिर जाए तो उसके दो टुकड़े हो जाते हैं। लेकिन अगर उस टूटे पत्थर से खून बहने लगे तो आपकी हालत डर के मारे खराब हो जाएगी। दुनियाभर में कई ऐसे अजीबोगरीब जीव हैं जिनके बारे में शायद आप अंजान होगे जी हां ऐसा ही एक जीव चिली और पेरू के समुद्री तटों पर पाया जाता है,जो बिल्कुल पत्थर की तरह दिखाई देता है। इस जीव का नाम प्यूरा चिलेंसिस है। इस पत्थर में न सिर्फ खून मौजूद होता है बल्कि मांस भी मौजूद होता है इन पत्थरों से निकलने वाला मांस भी खाने लगे हैं।

इसे भी पढ़िए- इस कोल्ड ड्रिंक को पीने की गलती मत करना, खा भले लेना!

आप को बता दें कि ऊपर से सख्त दिखने वाला ये पत्थर अंदर से बेहद नरम होता है। लोग इस पत्थर की तलाश समुद्र की गहराइयों में कर रहे हैं। क्योंकि दुनिया भर में इस पत्थर से मिलने वाले मांस को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इस पत्थर का मांस निकालने के लिए लोगों को तेज चाकू की जरुरत पड़ती है। वहीं इस पत्थर के मांस को लोग कच्चा खाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि ये पत्थर समुद्री जीव ही है। जो सांस भी लेता है और खाना भी खाता है। साथ ही ये जीव अपना सेक्स बदलकर बच्चे भी पैदा करता है। लेकिन ये जीव दिखने में बिल्कुल पत्थर की तरह ही दिखता है।

No more articles