सर्दियों के मौसम की बात ही निराली है। सर्द हवाएँ और ऊपर से पहाड़ी इलाकों में पड़ती बर्फ इसे और भी मस्त बना देती है। ऐसा ज़रूरी नहीं है कि सर्दी में स्नो से खेलने का मज़ा केवल इंसान ही ले सकते हैं। जानवरों को भी इस पल का भरपूर आनंद लेने का पूरा हक़ है। ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं जिसमें खुशमिजाज पांडा की खुशी आपके चेहरे पर मुस्कुराहट ला देगी। ‘दा माओ’ नाम का यह पांडा देखने में जितना क्यूट है इसकी शरारतें भी उतनी ही फनी हैं।

दरअसल जापान के टोरंटो चिड़ियाघर में कर्मचारियों ने पांडा माओ के लिए एक स्नोमैन बनाया और फिर दा माओ को उससे खेलते हुए विडियो में कैद कर लिया। इस विडियो में देखा जा सकता है कि पांडा कैसे अपने खूबसूरत गिफ्ट के साथ मस्ती में खेल रहा है। इस विडियो को टोरंटो चिड़ियाघर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 20 दिसंबर को शेयर किया गया। विडियो में पांडा स्नोमैन के साथ मस्ती करते हुए उसे तहस-नहस कर दे रहा है।

अगली स्लाइड में देखिये वीडियो

1 2
No more articles