भालुओं के बारे में कहा जाता है कि इन्हें इंसानी चेहरे से नफरत होती है। खूंखार प्रकृती की वजह से भालू इन्सानों को देख कर तुरंत हमला कर देते हैं। लेकिन जानवर कितने भी खतरनाक हों अगर उन्हें अच्छी बातें सिखायी जाएँ तो वे इंसान से भी ज़्यादा समझदार साबित होते हैं। इस बात का एक उदाहरण देखने को मिला रूस की एक शादी में जहां एक भालू न सिर्फ चीफ गेस्ट के तौर पर शादी में शामिल हुआ बल्कि उसने दुल्हा दुल्हन को रिंग देने की रस्म भी अदा की।

दरअसल रूस के मॉस्को शहर में रहने वाले डेनिस और नेल्या ने अपनी शादी को कुछ अलग तरह से सेलिब्रेट करने का मन बनाया और इसीलिए उन्होंने अपनी शादी में एक भालू को दुल्हन की रिंग लाने के लिए बुलाया। भालू का नाम ग्रिजली था। भालू इतना समझदार था कि रिंग लाने के साथ-साथ उसने दुल्हा और दुल्हन के साथ फोटो क्लिक करवाए और बहुत मस्ती की।

1 2
No more articles