अक्सर देखा गया है कि लोगों में हीमोग्लो‍बिन की कमी होती है। हेल्दी लाइफ के लिए हीमोग्लो‍बिन का लेवल सही होना बेहद जरूरी है। क्योंकि इसकी कमी से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की संख्या कम हो जाती है। जिस कारण से वीकनेस, थकान, सांस ठीक से ना आना, चक्कर आना, सिरदर्द, स्किन का पीला हो जाना, नाखून टूटना जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे आप किन किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें जिनकी मदद से हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाया जा सकता है।

नेशनल एनीमिया एक्शन काउंसिल के मुताबिक, आयरन की कमी हीमोग्लोबिन कम होने का सबसे बड़ा कारण है। अपनी डाइट में आयरन से भरपूर फूड को शामिल करें। जैसे दालें, बादाम, पालक और रेड मीट।

विटामिन सी की कमी के कारण भी हीमोग्लोबिन लेवल कम हो जाता है। इसके लिए आप संतरा, नींबू, पपीता, स्ट्राबेरी, ब्रोकली, अंगुर, टमाटर, पालक का सेवन करें।

हीमोग्लोबिन कम होने पर फोलिक एसिड युक्त फूड जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, स्प्राउट्स, मूंगफली, केला, ब्रोकली को खाना चाहिए।

चुकंदर- चुकंदर आयरन से भरपूर होता है। इसलिए हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए चुकंदर खाने की सलाह दी जाती है। ये बॉडी में रेड ब्लेड सेल्स काउंट को बढ़ाता है।

सेब- सेब में बहुत ज्यादा मात्रा में आयरन पाया जाता है। रोजाना एक सेब खाने से भी आप हीमोग्लोबिन लेवल मेंटेन कर सकते हैं।

No more articles