जंगल में शेर को देख कर अच्छे अच्छों की होश फाख्ता हो जाते हैं फिर चाहे वो कोई जानवर हो या फिर कोई इंसान। शिकार झपट में आते ही शेर उसे खत्म करने में ज़रा भी समय नहीं लगाता। लेकिन क्या ये जंगली जानवर हमेशा खूंखार ही होते हैं। क्या हमेशा दूसरों को मार कर खाना ही इनकी प्रवृत्ति होती है। खैर आप अगर ऐसी सोच रखते हैं तो आपको अपनी सोच बदलने की ज़रूरत है। क्योंकि आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं उसमें शेर की दरियादिली का स्पष्ट नज़ारा देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में जंगली भैंसे का बच्चा एक शेर के चंगुल से बचने के लिए जैसे ही भागता है अचानक उसके सामने एक शेर और आ जाता है। अब ऐसे में आगे कुआं पीछे खाई वाले हालात देख कर शेर करो या मरो के सिद्धान्त पर उस शेर से टक्कर लेने लगता है और उसके सामने अपने ग़ुस्से का प्रदर्शन करता है। लेकिन सामने से शेर ग़ुस्सा दिखाने की बजाय उसे प्यार करने लगता है।

अगली स्लाइड में देखिये

1 2
No more articles