शादी का दिन किसी भी लड़के या लड़की के लिए एक अहम दिन होता है। लेकिन ज़रा सोचिए कि अगर अपनी शादी के दिन कोई लड़की गेम खेलने में मशगूल हो जाए और यह भूल जाए कि उसकी शादी है तो आप क्या कहेंगे।

दरअसल चीन की एक दुल्हन का ऐसा किस्सा सामने आया है, जिसे देख कर सभी वीडियो गेम प्रेमी, गेम के लिए इस दुल्हन की श्रद्धा को नमन करेंगे। ये मैडम अपनी शादी के दिन ‘League of Legends’ नाम का गेम खेलने में इतनी लीन हो गयीं कि इन्हें जबरन खींच कर शादी के लिए ले जाना पड़ा।

 

चीन का ये वाकया अब दुनियाभर में वायरल हो रहा है। दुल्हन का ये रवैय्या देख कर होने वाले दूल्हे भी कुछ नाराज़ हो गए। बड़ी जद्दोजेहद के बाद दुल्हन से उसका गेम छुड़वाया गया।

No more articles