बता दें, ऐसा पहली बार नहीं था जब केजरीवाल फिल्म देखने गए हों। इससे पहले भी केजरीवाल को 17 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म रुस्तम देखते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं कई बार फिल्म रिव्यू को लेकर भी सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक बनाया जाता रहा है।

वहीं चुनाव प्रचार के खान-पान के कारण केजरीवाल की सेहत में गिरावट आई है, उनका ब्लड शुगर लगातार खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। उनके करीबियों का कहना है कि 300-450 के बीच ब्लड शुगर चल रहा है। पहले जहां दिन में एक बार इन्सुलिन लेते थे, आजकल 3 बार ले रहे हैं। इसलिए एक बार फिर इलाज के लिए अरविंद केजरीवाल बेंगलुरु के जिंदल नैचुरोपैथी सेंटर जाएंगे। इससे पहले खांसी के इलाज के लिए भी केजरीवाल बेंगलुरु गए थे।

1 2
No more articles