कोलकाता के रहने वाले श्री घटक और संजय मुहूरी ने ये ब्याह रचाया है। दोनों स्कूल के टाइम से अच्छे दोस्त थे और एक-दूसरे को पसंद करते थे। इस बीच दोनों में प्यार हो गया और वे इस प्यार को शादी में बदलना चाहते थे। इसके लिए श्री घटक ने 2015 में अपनी सर्जरी कराई और वे लड़का से लड़की बन गईं।

श्री घटक ने बताया कि, ‘मैं 8वीं क्लास में पढ़ने के दौरान संजय की ओर उस तरह आकर्षित हुई थी। यह प्यार ठीक उसी तरह था, जिस तरह किसी महिला को पुरुष से होता है। हालांकि, संजय मेरे प्रति कन्फ्यूज था। उन दोनों के परिवार भी इस बंधन के खिलाफ थे, लेकिन समझाने पर राजी हो गए।

1 2 3
No more articles