उधर, हत्या की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। आशंका है कि घरेलू कलह के कारण आरोपी ने यह कदम उठाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

आरती परिवार के साथ मंगोलपुरी सी-ब्लॉक में रहती थी। वह राहुल नामक युवक से प्यार करती थी। दोनों ने लगभग डेढ़ माह पहले मंदिर में जाकर प्रेम विवाह किया था। दोनों मंगोलपुरी इलाके में ही रहते थे। सोमवार शाम लगभग 7.30 बजे पुलिस को एक फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने बताया कि मंगोलपुरी बी-ब्लॉक के समीप एक पार्क में उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।

 

1 2
No more articles