प्रकृति ने महिलाओं की शारीरिक संरचना का निर्माण कुछ इस तरह से किया है कि यदि वह अपना ख्याल नहीं रखे तो एनीमिया का शिकार आसानी से हो जाएंगी। महिलाओं में खून की कमी की सबसे बड़ी वजह हर महीने उनका पीरियड से गुजरना है।

साल भर में एक स्त्री अपने कुल खून का 22 फीसदी पीरियड की वजह से खो देती है। ऐसे में जो महिलाएं अपने खान-पान पर ध्यान नहीं देतीं वह आसानी से एनीमिया की शिकार हो जाती हैं। तो आइएं आपको बता दें कि आखिर एनीमिया है क्या ?

एनीमिया ऐसी अवस्था है, जिसमें खून में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाता है। इसकी वजह से शरीर में ऑक्सीजन के स्तर में कमी आ जाती है, जिसके परिणामस्वरूप थकान महसूस होती है। दुनिया भर में 40 करोड़ महिलाएं इसकी शिकार हैं। एनीमिया की वजह से तनाव, चिड़चिड़ापन, बेचैनी, थकान, भावुकता, गुस्सा, रूखी त्वचा, बेजान बाल, एकाग्रता में कमी जैसे लक्षण प्रकट होते हैं।

आम भारतीय शाकाहारी खुराक में शरीर में रक्त का निर्माण करने के लिए पर्याप्त पोषकता नहीं होती है। आधे कप चावल में 0.5 मिग्रा आयरन होता है और एक कप दूध में 0.1 ग्राम है। जबकि एक स्त्री जिसका पीरियड चल रहा है उसे रोज 28 मिग्रा आयरन की जरूरत होती है।

ऐसे में पीरियड के दौरान महिलाओं को अपने भोजन में फलों, सब्जियों और सलाद को जरूर शामिल करना चाहिए। वहीं, वसा, मीठा और नमक की मात्रा कम कर देनी चाहिए। भोजन के साथ चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए।

No more articles