आर्मी फोर्स अपनी जान जोखिम में डाल कर देश की रक्षा करती है। देश की सुरक्षा का दायित्व वहां की सेना पर निर्भर करता है। क्या आप बिना इंडियन आर्मी के अपने देश की कल्पना कर सकते हैं? नहीं ना… लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां कोई आर्मी नहीं है। आज हम आपको ऐसे ही देशों के बारे में बताएंगे जिनकी अपनी कोई आर्मी नहीं है। इनमें से कुछ देश बहुत छोटे हैं तो कुछ देशों की ज़िम्मेदारी दूसरे बड़े देश उठाते हैं।
