अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव- रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल डोनाल्ड ट्रम्प पर उनकी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंदी हिलेरी क्लिंटन भारी पड़ रही हैं। न्यूज एजेंसी रियूटर्स और आईपीएसओएस के साझा ओपनियन पोल में हिलेरी ट्रम्प से 12 अंको से आगे हैं। 11 से 15 जुलाई के बीच हुए इस ओपनियन पोल में 45 फीसदी लोगों ने हिलेली के समर्थन में मतदान किया तो वहीं महज 33 फीसदी लोगों ने ट्रम्प पर विश्वास जताया। बाकी बचे लोगों ने दोनों में से किसी का समर्थन नहीं किया। हिलेरी के समर्थकों के लिए ये खबर संतोषजनक है लेकिन हिलेरी के लिए ये चिंता का विषय है। क्योंकि मंगलवार को हुए सर्वे में हिलेरी को 13 अंको की बढ़त मिली थी। लेकिन मौजूदा सर्वे में उनको 1 अंक का नुकसान हुआ है।
