हिंदू देवी देवताओं में भगवान शिव का ही रूप सबसे विचित्र और अनोखा बताया गया है। शिव के इस रूप के पीछे तमाम रहस्य हैं। उन्ही में से एक रहस्य से हम आपको अवगत करवा रहे हैं। वो रहस्य है भगवान शिव के हाथ में त्रिशूल क्यों?
दरअसल त्रिशूल के तीन सिरे दुनिया कि तीन प्रवृत्तियां दर्शाते हैं। जो हैं सत, रज तथा तम। इन तीनों को अपने वश में करने वाला ही आध्यात्मिक जीवन में आगे बढ़ पाता है। और महादेव नें इन तीनों गुण पर विजय पा ली है, जिसका सूचक है त्रिशूल।
