दुनिया में आज भी ना जाने कितनी ऐसी बीमारियाँ है, जिनके बारे में डॉक्टर भी सही से बात करने में कतराते हैं। कुछ समय पहले एक खबर आई थी जिसमें एक लड़के की स्किन पत्थर में बदलती जा रही है। ऐसी ही एक और खबर आई है जिसमें एक मासूम बच्ची को एक अजीबो गरीब बीमारी है जिसमें उसके शरीर की खाल किसी साँप की केंचुली की तरह उतरती जा रही है। शालिनी नाम की इस लड़की को लोग ‘स्नेक गर्ल’ के नाम से भी जानते हैं। आपको आता दें कि शालिनी की दो बहने और भी हैं और वे पूरी तरह से नॉर्मल हैं।
