शादी एक ऐसा दिन होता है जिसे यादगार बनाने के लिए लोग बहुत ही अजीबो गरीब तरीके अपना रहे हैं। रोज़ एक से एक अजीब और अनोखी शादियों की खबर आती रहती है। दरअसल महाराष्ट्र में हाल ही एक शादी हुई जिसमें दूल्हा दुल्हन और बाराती सब भाग रहे थे। दूल्हा दुल्हन ने जहां भागते भागते शादी की तो वहीं बारातियों के भी पसीने छूट गए। यह शादी कोल्हापुर में हुई। शादी में दूल्हा-दुल्हन और बारातियों ने 25 किलोमीटर लंबी दौड़ लगाई। आइये जानते हैं पूरा माजरा।
