ऑटो चलाने वाला श्रीकांत अंग्रेजी कैसे बोल पाता इस पर सोचने की बजाय उसने हार नहीं मानी और अपने दोस्तों और किताबों की मदद से उसने अंग्रेजी पर अपनी पकड़ बनाई। अंग्रेजी अच्छी हुई और श्रीकांत अच्छे नंबरों से पास हो गया। इसी के साथ उसे कमर्शियल पायलट लाइसेंस भी मिल गया। फिलहाल वो इंडिगो एयरलाइंस में बतौर पायलट नियुक्त किया गया है।
