
source
गूगल नहीं, बैकरब था सर्च इंजन
क्या आप जानते हैं कि गूगल की असल स्पेलिंग क्या है। वैसे तो अंग्रेजी में लिखा जाता है google, लेकिन असल में यह google की गलत स्पेलिंग है। पेज और ब्रेन ने पहले इसका नाम बैकरब रखा था। बाद में नाम गूगल रखा गया।
साल 1997 में कंपनी ने डोमेन रजिस्टर कराया और इसका नाम गूगल रख दिया गया। साल 2002 में गूगल ने पहली बार डूडल दिया। वैसे तो गूगल हर किसी इवेंट या किसी महान व्यक्ति को सम्मानित करने के लिए डूडल तैयार करता है। लेकिन अपने जन्मदिन पर भी हर साल एक डूडल तैयार करता है।
गूगल
आज गूगल विश्व की सबसे शक्तिशाली सर्च इंजन है, जहां आपको किसी भी चीज की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सकती है। पहले कंपनी का मकसद था कि वो बस दूसरी वेबसाइट्स की डिटेल्स इसमें देगा, लेकिन फिर इरादा बदल गया और गूगल एक ऐसा प्लैटफॉर्म बन गया जहां दुनिया भर की जानकारी आसानी से एक ही जगह मिल सकती है। हर कोई एक क्लिक के साथ अपनी राहें आसान कर सकता है।