हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली गीता नाम की एक लड़की ने अपने उम्र से छह महीने छोटे ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए एक लड़की ने गैंगरेप की मनगढ़ंत कहानी गढ़ी और निर्दोष पड़ोसी को नामजद करवा दिया। गीता शनिवार को अचानक लापता हो गई और अगले दिन दोपहर में वो चुपचाप अपने घर लौट आई पूछताछ करने पर उसने पड़ोसी पर किडनैप कर गैंगरेप करने का आरोप लगा दिया। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो लड़की ने सच उगल दिया। उसने कहा कि वो अपने ब्वॉय फ्रेंड को बचाना चाहती थी। ताकि उसके माता-पिता उसे न फंसवा दें। पुलिस ने सोमवार को लड़की-लड़के के माता-पिता को बुलाया। दोनों की मजिस्ट्रेट के सामने शादी करवायी। साथ हीं लड़की के माफी मांगने औऱ केस वापस करने के अनुरोध पर पुलिस ने पड़ोसी पर लगाया गैंग रेप का मुकदमा भी खारिज़ कर दिया गया।
