कलयुगी बाप ने अपनी 14 साल की बेटी को किया प्रेग्नेंट, खुद का बताया जानवर। आश्चर्य की बात है कि जिस रिश्ते को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। कुछ राक्षस रुपी लोगो की वजह से  आज वही रिश्ता सबसे ज्यादा कलंकित हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न में एक शख्स के अपनी 14 साल की बच्ची का यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार बच्ची अपने पिता के इस घिनौने कारनामे की वजह से माँ बन गई है। डेली मेल के अनुसार आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है कि उसने जान से मार देने की धमकी दे कर अपनी बच्ची के साथ इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़िए – बाप ने की बेटी का रेप करने की कोशिश

आरोपी पिता ने पुलिस को दिए स्टेटमेंट में कहा,’ मैं इंसान नहीं हूं बल्कि मैं एक जानवर से भी बदतर हूँ। सुनवाई के दौरान यह सामने आया कि आरोपी पिता ने अपनी चाकू दिखाकर पीड़ित बच्ची के साथ यह सब किया है। साथ ही उसने बच्ची को जबरन पॉर्न फिल्मे दिखाई और वैसा ही करने को कहा। हैरान करने वाली बात है कि यह सब एक साल तक चलता रहा और इस बीच उसमें गर्भवती होने के लक्षण दिखने लगे। मां ने बच्ची की सेहत और बढ़ता पेट देख डॉक्टर को दिखाना चाहा तो आरोपी पिता ने तबीयत खराब होने का बहाना देकर इलाज के लिए नहीं जाने दिया।

इसे भी पढ़िए – पहले पति-पत्नी और अब बन गए भाई-बहन

बात न फैलने के डर से आरोपी पिता ने बच्ची के पेट में पथरी की समस्या बताई। आरोपी पिता के समझाने के बाद भी मां को तसल्ली नहीं हुई। तो इस बीच मां उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गई बच्ची के गर्भवती होने की बात सामने तब आई। अपनी बच्ची के साथ हुए इस घिनौने अपराध के बाद माँ ने आरोपी पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

No more articles