डेनी की सफलता की कहानी फोर्ब्स मैगजीन में भी आ चुकी है। डेनी ने महज एक साल में करीब 1.6 करोड़ रुपए की कमाई को अंजाम दिया और इसके साथ ही आज वे बहुत सफल व्यक्तित्व हैं। लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए डेनी को कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जिसमें से एक प्रोस्टिट्यूशन भी रही।

source
अपने संघर्ष के दिनों के दौरान डेनी ने एक कॉकटेल वेट्रेस के तौर पर भी काम किया। लेकिन तब वह कोकीन की आदी हो चुकी थी। डेनी ने बताया कि नशे की इस लत में वह एक प्रोस्टीटयूट बन गई। लेकिन यह अंधकार खत्म हुआ 1990 के क्रिसमस पर। इस दौरान डेनी को अपनी कार में वजन कम करने की एक किताब मिली। यह किताब उन्होंने खुद को ठगे जाने से पहले खरीदा था। यहां से उनको एक आइडिया आया और उन्होंने मैन्युफैक्चरर को कॉल कर वहां से यह प्रोडक्ट खरीदने का निर्णय लिया। इसे बेचकर उन्होंने करीब 4 हजार डॉलर की रकम जुटाई
इसके बाद यह सिलसिला चलता गया और उन्होंने इसके अगले साल करीब 2.5 लाख डॉलर और फिर बाद में करीब 10 लाख डॉलर तक कमाए। इस बिजनस ने डेनी को इस दलदल में गिरने से बचाया।

source
डेनी ने अपनी लाइफ के ऊपर एक किताब भी लिखी, जिसका नाम Spirit Driven Success था। इस किताब से उन्हें सफलता हासिल हुई और वे एक बेस्ट सेलर साबित हुई। आज डेनी खुद करोड़ों की मालकिन हैं और 6 कंपनियां चला रही हैं। आज उन्हें एक सफल सेलिब्रिटी के तौर पर जाना जाता है।