
source
नीलामी से पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि यह निकर निलामी में 3000 पौंड (261967 रुपए) में बिकेगा, लेकिन यह उम्मीद से ज़्यादा पांच गुना कीमत पर बिका। किसी निकर की इतनी ज्यादा कीमत पर नीलामी होना अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड है।
उल्लेखनीय है कि क्वींन विक्टोरिया अपने पहनावे पर विशेष तौर पर ध्यान रखती थी और उन्हें काफी संभालकर भी रखती थी। 1901 में उनकी मौत के बाद उनके कपड़ों का संग्रह शाही परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया। इससे पहले किसी निकर की सबसे महंगी बिक्री बीते साल इंग्लैंड के विल्टशायर में हुई थी। तब कॉटन से बना अंडरवियर करीब 12090 पौंड (1055730 रुपए) में बिका था।
1 2