बोबोकुलोवा को मॉस्को के जेल के मेंटल हॉस्पिटल में रखा गया है। उसे पैरानॉयड सिजोफ्रेनिया है। पहली बार मार्च में जब वह कोर्ट में पेश हुई तो उसने कहा था कि अल्लाह के आदेश पर उसने ऐसा किया। सोमवार को उसने बच्ची के कत्ल का अपराध कबूल लिया। फिलहाल कोर्ट में जघन्य अपराध का यह मामला चल रहा है। इसके लिए बोबोकुलोवा को 25 साल कैद की सजा मिल सकती है।
