कासुंगू के काम्बोनी हेल्थ सेंटर में यह महिला पिछले कुछ दिनों से एडमिट थी। हेल्थ सेंटर की स्वास्थ्य अधिकारी क्रिस्टोफर काडिम्बा ने बताया कि महिला पिछले 12 माह से गर्भवती थी। जब महिला जन्म दे रही थी तो बच्चे की जगह दो एक जैसे दिखने वाले पत्थर निकले। सभी लोग इसे देखकर काफी हैरान थे। इस महिला की उम्र 23 साल है और इसका नाम लिलिया फेरी है। क्रिस्टोफर ने बताया कि डिलेवरी नॉर्मल तरीके से हुई और डिलेवरी के दौरान महिला को किसी भी तरह का अजीब एहसास नहीं हुआ।
