मेजर ने अपनी टूूर की सफलता में पत्नी चित्रा को बराबर का हिस्सेदार बताया। चित्रा उनके सुबह टूर पर निकलने के दो घंटे बाद निकलती हैं। आगे जाकर नाश्ता, खान-पीने और रहने की व्यवस्था करती हैं। मेजर स्वीकार करते हैं कि पत्नी चित्रा के बिना उनका यह सफर आसान नहीं होता। चित्रा पेशे से लेखक हैं, वह सेल्फ डिवेलपमेंट विषय पर लिखती हैं। मेजर ने कार में चलने वाले अपने दो साथियों नायक विशाल भारती और राहुल जाखड़ को टूर का अहम हिस्सा बताते हैं। मेजर ने बताया कि सोमवार सुबह वे राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। उन्हें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक चला तो वे अप्रैल तक देश यात्रा को समाप्त कर लेंगे।
