कैसे कुछ कपल्स दूसरों की तुलना में इतना अधिक सेक्स करते हैं? एक स्टडी के अनुसार ये सामने आया है कि शादी होने के बाद जो दंपत्ति ज्यादा सेक्स करते हैं वो उतना ही ज्यादा खुश होते हैं। और अगर आपको जानना है कि एक नव विवाहित जोड़ा सेक्स का कितना आनंद लेता है तो सबसे पहले उनके व्यक्तित्व को देखें।

विशेष रूप से, पत्नी के व्यक्तित्व को देखिए क्योंकि अगर महिला जीवन के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहती है और चंचल प्रकृति की है तो अधिक संभावना है कि वो सेक्स में भी उतनी ही अच्छी होगी।

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी मनोवैज्ञानिक एंड्रिया एल और जेम्स मकनल्टी ने बताया है कि ऐसे 5 पर्सनैलिटी ट्रेट्स हैं जिससे पता लगाया जा सकता है कि दंपत्ति ज्यादा सेक्स करते हैं या नहीं। वो हैं-

1. एक दूसरे के प्रति ईमानदार हैं।

2. समय के पक्के और ई-मेल्स का जवाब देने में भी देर न लगाना।

3. आस-पास के लोगों को खुश रखना।

4. कितना घूमना और रोमांच करना आपको पसंद है।

5. जीवन में आई हुई कठिनायों को किस तरह देखते हैं।

अगर ये क्वालिटीज़ है एक कपल में तो इसका मतलब है कि वो दूसरों की तुलना ज्यादा सेक्स करते हैं।

No more articles