आज कल हर शख्स अनेकों सेक्स समस्याओं से ग्रस्त हैं। खासकर देखा जाता है कि मर्दों में शुक्राणुओं की कमी पायी जाती है जिसकी वजह से संतान सुख प्राप्त नहीं कर पाते।
इसके अलावा साथी के साथ संबंध बनाते समय भी संतुष्टि नहीं मिल पाती। बदलते लाइफस्टाइल के कारण पुरूषों में यह समस्या आम देखने को मिलती है। इसके लिए कई तरह के इलाज भी मौजूद हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे ड्रिंक्स है जिन्हें पीकर पुरूषों में स्पर्म की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। आइए जानिए ऐसे ड्रिंक्स के बारे में जिन्हें रात को पीकर सोने से फायदा होता है…..

1. खजूर मिल्क शेक

खजूर में फ्लेवोनॉइड्स होता है जो पुरूषों के लिए काफी बढ़िया होता है। खजूर को दूध में डालकर पीने से शुक्राणु बढ़ते हैं। जिन मर्दों में स्पर्म की कमी होती है उन्हें रात को सोने से पहले यह दूध जरूर पीना चाहिए।

2.बादाम मिल्क शेक

इसमें एंटीऑक्सीडैंट होते हैं जो फर्टिलिटी बनाए रखने में मदद करता है। रोजाना रात को सोने से पहले बादाम का दूध पीने से काफी फायदा होता है।

3. बनाना शेक

इसमें मौजूद विटामिन-बी 6 पुरूषोें में शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाता है। बनाना शेक में ड्राई-फ्रूट डालकर पीना बढ़िया रहता है।

4. अनार का जूस

जिन पुरूषों में शुक्राणुओं की कमी होती है उन्हें रात को सोने से पहले अनार का जूस जरूर पीना चाहिए। इसमें एंटीऑक्सीडैंट होते हैं जो स्पर्म की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। बिना शक्कर मिलाए इस जूस का सेवन करना फायदेमंद होता है।

5. पालक का जूस

पालक के जूस में फोलिक एसिड होता है जो शुक्राणुओं की कमी को पूरा करता है। इसमें टमाटर का जूस मिक्स करके पीने से और फायदा होता है।

6. दूध और कच्चा अंडा

दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीने से शरीर में शुक्राणुओं को खराब होने से बचाता है। रोजाना रात को गुनगुने दूध में एक अंडा मिलाकर पीने से फायदा होता है।

7. ऑरेंज जूस

ऑरेंज जूस में विटामिन-सी होता है जो बढ़िया किस्म के शुक्राणु बनाता है। इसे बिना शक्कर डालकर पीने से काफी फायदा होता है।

No more articles